फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव खरहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने हड़बड़ी में उसकी अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू कर दी। लेकिन गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा की हत्या करने के बाद अंत्येष्टि की जा रही है। जब तक पुलिस वहां पहुंची अंत्येष्टि हो चुकी थी। लेकिन पुलिस ने चिता से ही मृतका की अस्थियां इकट्ठी की। पुलिस ऑनर किलिंग की दृष्टि से भी मामले की जांच कर रही है। इसलिए छात्रा के पिता और अन्य परिजनों पर 302 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि उक्त 12वीं कक्षा की छात्रा सांपला के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। वीरवार को उसकी मौत के बाद परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय अंत्येष्टि करने की सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, आसौदा चौकी से कार्यवाहक इंचार्ज एएसआई हरिप्रकाश अपने साथ एफएसल टीम लेकर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक छात्रा का शव जल चुका था। पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध मिला। इसके बाद पुलिस श्मशान घाट पहुंचकर छात्रा की अस्थियां एकत्र करके थाने ले आई। पुलिस छात्रा की अस्थियों को जांच के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में भेजेगी।
विज्ञापन


उम्र पर भी संशय
12वीं कक्षा की इस छात्रा की मौत के बाद उसकी उम्र पर भी संशय बना हुआ है। परिजनों द्वारा पुलिस को छात्रा का बालिग होना बताया जा रहा है, जबकि पुलिस इसे भी जांच का विषय मान कर चल रही है। पुलिस के अनुसार छात्रा के दस्तावेजों के आधार पर उसकी उम्र की पुष्टि हो पाएगी।

ऑनर किलिंग की आशंका
पुलिस कई दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। छात्रा की बीमारी से मौत हुई या फिर उसने सुसाइड किया। इसके अलावा पुलिस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
आसौदा चौकी के कार्यवाहक इंचार्ज एएसआई हरिप्रकाश की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने छात्रा के पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ 302 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्मशान घाट से एकत्र की गई अस्थियों को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जाएगा। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- जसबीर सिंह, थाना सदर प्रभारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें