फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेलपा गांव में एक रात में चार भैंस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। सर्दी शुरू होते ही जानवर चोरी होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जानवर चुराने वाले चोर सक्रिय हो जाते हैं और मौका लगते ही ये जानवरों की चोरी कर लेते हैं। मंगलवार की रात चोरों ने एक गांव से चार भैंस चोरी कर लीं। घटना की जानकारी पशुपालकों को सुबह के समय हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानवर चोरी की घटना पेलपा गांव से जुड़ी है। गांव निवासी दर्शन कुमार पुत्र राज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। उनका घेर उनके मकान से 100 मीटर की दूरी पर है। जहां वह अपने पशु बांधते हैं। शाम को उसकी पत्नी दो भैंस और एक कटड़ा घेर में बांधकर आई थी। जब वह सुबह 4 बजे के करीब जानवरों को चारा डालने के लिए गए तो घेर का ताला टूटा हुआ था और वहां से जानवर गायब थे। वहीं उनके साथ लगते उसके चाचा उमेद सिंह पुत्र मंशाराम की भी चोर दो भैंस और कटडे़ चोरी कर ले गए। चोर गेट के ताले भी अपने साथ ले गए। दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पशुओं के चोरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
- सुखबीर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें