फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाईक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज, पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। रेवाड़ी रोड बाईपास पर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
चांदपुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र रमेश चंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि चाचा का लड़का मंदीप पुत्र श्याम सुंदर प्राइवेट बस झज्जर-रेवाडी पर परिचालक की नौकरी करता था। वह अपने चाचा के लड़के मंदीप के पास झज्जर आया था और अपनी बस को बहादुरगढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कर बाइक पर गांव आ रहा था रात करीब 10 बजे झज्जर बाईपास पर रेवाड़ी रोड की तरफ कुछ दूर चलने पर एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। - राजेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें