ऑपरेशन क्लीन के तहत 16 आरोपी गिरफ्तार, 310 वाहनों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में 16 आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन झज्जर के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में 16 आरोपियों को पकड़ने के अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 310 वाहनों के चालान भी किए गए।
विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना साल्हावास की टीम द्वारा शराब पीकर हंगामा करते अलग-अलग स्थानों से 4 आरोपियों सुनील निवासी अकेहड़ी मदनपुर, नवीन निवासी अमादलशाहपुर, राकेश निवासी बहू और संदीप निवासी सुन्दरेहटी को काबू किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। वहीं थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा विजय निवासी गांव रोहद को शराब पीकर हुड़दंग करते काबू किया गया। विशेष अभियान के तहत थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना पर झज्जर गुरुग्राम पर स्थित गांव दादरी तोय के एरिया से एक आरोपी सुरेंद्र निवासी गांव दादरी तोय जिला झज्जर को 30 बोतल अवैध देशी शराब के साथ काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना झज्जर में कार्रवाई की गई ।
310 वाहनों के चालान किए
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 310 वाहनों के चालान किए गए । जिनमें काली फिल्म लगे वाहनों के 15 , दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 110 , बिना हेलमेट के 14 , बिना नंबर प्लेट के 8 तथा नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 32 चालान शामिल है।