फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात वर्षीय बच्ची से दुराचार, युवक पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला 10 अप्रैल का है। स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर वीरवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में एक स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय की एक छात्रा 10 अप्रैल से स्कूल नही आ रही थी। जब वे जानकारी लेने उसके घर गए तो पता चला कि गांव के एक युवक ने 10 अप्रैल को घर में घुसकर उससे दुराचार किया है। इसके बाद से ही बच्ची स्कूल नहीं आई। उन्होंने बताया कि घटना के समय बालिका अपने घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। इस दौरान गांव का ही एक युवक मकान मेें घुसा और बालिका के साथ कथित तौर पर दुराचार किया। प्राचार्य ने सदर पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें