स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव समसपुर में अज्ञात ने स्ट्रीट लाइट की बैटरी चारी कर ली। गांव की महिला सरपंच ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में समसपुर सरपंच संतोष कुमारी ने बताया कि गत 29-30 मार्च की रात को गांव में लगी स्ट्रीट लाइट की अज्ञात व्यक्ति ने बैटरी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंची तो स्ट्रीट लाइट की बैटरी गायब मिली। महिला सरपंच ने सदर थाना पुलिस को भी शिकायत सौंपी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।