फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या मामले में सीएमडी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चिटफंड कंपनी में निदेशक रहे चतुर सिंह की आत्महत्या के सप्ताहभर बाद मुखानी थाना पुलिस ने उसकी पत्नी का बयान लिया है। उनके परिजन कंपनी के फरार सीएमडी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हाइडिल गेट काठगोदाम स्थित दमुवाढूंगा देवखड़ी निवासी चतुर सिंह बिष्ट (41) पुत्र भोपाल सिंह ऊंचापुल स्थित एक चिटफंड कंपनी में निदेशक थे। सुसाइड नोट लिखने और भाई को मैसेज करने के बाद चतुर सिंह ने 22 मार्च को चौसला फतेहपुर के जंगल में जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में सीएमडी उपभोक्ताओं का 80 लाख रुपये लेकर भाग गया। उपभोक्ता उसे परेशान कर रहे हैं। उसकी मौत का जिम्मेदार सीएमडी अवधेश राजभर होगा। चतुर की पत्नी पूनम बिष्ट ने भी घटना के लिए सीएमडी की प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराते हुए 24 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था। पत्नी ने पुलिस से सीएमडी को गिरफ्तार कर भरण-पोषण के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने सात दिनों में सिर्फ वादी पूनम का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी कब्जे में नहीं लिया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें