फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों की टक्कर में 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली रोड पर एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17 मोड़ के पास एक प्राइवेट और निजी कंपनी की बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में कंपनी के 12 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार एचएसआईआईडीसी के 12-13 नंबर प्लॉट में चल रही राइंडर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी शनिवार की सायं बस में सवार होकर बहादुरगढ़ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही कंपनी की बस एचएसआईआईडीसी के मोड़ को क्रास करते हुए रोहतक-दिल्ली मार्ग पर चढ़ी तो रोहतक की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस उक्त बस से टकरा गई। उसमेें करीब 50 कर्मचारी सवार थे। इनमें से 12 कर्मचारियों को चोटें आई है। बैठा पंकज (रोहतक), राकेश, नवीन, रजनी, राम, मोहित (बराही रोड), अंकित (रोहिणी दिल्ली), रवि (बामनोली), जय भगवान (नरवाना), नरेश सुपरवाइजर (रोहतक), वीरेंद्र (अलवर) व सुंदर (सांखोल) इन्हें राहगीरों की मदद से शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां पर इनमें चार की गंभीर हालत को देखते हुए फैक्टरी के अन्य कर्मचारी उन्हें शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
घायल पंकज के मुताबिक उनकी कंपनी की बस जैसे ही सड़क पर आई तो रोहतक की तरफ से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बस में टक्कर मार दी। इससे बस के शीशे टूटकर कर्मचारियों को लगे। किसी को सिर में, किसी को हाथ में, किसी को पैर में तो किसी को मुंह पर चोटें आई है। हादसा इतना गंभीर था कि कई देर तक तो उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया। बाद में कुछ लोगों में चर्चा रही कि यह हादसा किसी दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ है।

बस में सवार थे 50 कर्मचारी
उक्त कंपनी की बस कर्मचारियों को बहादुरगढ़ छोड़ने के लिए आ रही थी। इसमें 50 कर्मचारी सवार थे। बताया गया है कि बस में आगे की तरफ बैठे कर्मचारियों को चोटें नहीं आई। जो कर्मचारी बस में पीछे बैठे थे उन्हें गंभीर चोटें आई है। खास बात यह रही कि रोहतक की तरफ से आ रही बस में काफी नुकसान हुआ है। मगर सवारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई बताई गई है।

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और कंपनी से स्टाफ पहुंचा अस्पताल
हादसे के बाद जैसे ही घायलों को ट्रामा सेंटर में लाया गया और परिजनों को इसकी खबर लगी तो वे भी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। अस्पताल में कुछ कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को जीवन ज्योति अस्पताल में भिजवाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी इस घटना में मामला दर्ज नहीं हुआ है। उधर, सूचना मिलने के बाद कंपनी प्रबंधन से एचआर हेड शशी कांत, प्रोडक्शन हेड अनिल हुड्डा व मधुर शर्मा सहित कई अधिकारी ट्रामा सेंटर में कर्मचारियों का हालचाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन


घटना के बाद से दोनों चालक गायब
दुर्घटना के बाद दोनों बसों के चालक मौके से गायब हो गए। आसौदा चौकी प्रभारी सूरजभान ने बताया कि अभी दोनों में किसी की तरफ से भी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें