फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चाकू की नोंक पर गार्ड को बंदी बनाकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
औद्योगिक क्षेत्र में एक के बाद एक वारदात हो रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक फैक्टरी मालिक से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था तो अब एक किचन किचन का सामान बनाने वाली फैक्टरी में चाकू की नोंक पर गार्ड को बंदी बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात से उद्यमी सकते में हैं। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी संजीव दानिया की बहादुरगढ़ के एमआइई क्षेत्र के प्लाट नंबर-347 में परफेक्ट इंजीनियरिंग कंपनी नाम से फैक्टरी है। इस फैक्टरी में किचन का सामान बनाया जाता है। रविवार की रात चोरों ने यहां चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काम पूरा होने के बाद फैक्टरी बंद कर दी थी। सुरक्षा के लिए यहां गार्ड कन्हैया के साथ कर्मचारी विजय भी रात को ठहरा हुआ था। देर रात जब वे सो रहे थे तो तीन युवक दीवार फांदकर अंदर घुस गए। जब तक कन्हैया को चोरों की भनक मिल पाती, तब तक चोर उसके पास पहुंच चुके थे। उक्त युवकों ने कन्हैया को चाकू दिखा चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद चोरों ने कन्हैया को एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में वे तीनों दूसरे कमरे में सो रहे विजय के पास पहुंचे। उन्होंने बहुत ही शातिराना तरीके से विजय की जेब से 13500 की नकदी और फैक्टरी के मुख्य हिस्से की चाबी निकाल ली।
विज्ञापन

लाखों की प्लेटें चोरी
आरोप लगाया कि चाबी लेने के तीनों चोर वे कंपनी के अंदर से काफी निक्कल धातु की प्लेट चुरा ले गए। सुबह दूसरा गार्ड आया तो वह भी हालात देखकर दंग रह गया। उसने तुरंत कन्हैया और विजय को कमरों से बाहर निकाला। जांच की तो पता चला कि फैक्टरी से निक्कल की 400 किलो की प्लेटें चोरी हैं। जिनकी कीमत लगभग तीन लाख हैं। इसके बाद गार्ड कन्हैया ने फैक्टरी मालिक संजीव को उक्त वारदात की सूचना दी। दोपहर को संजीव ने आकर एमआइई पुलिस चौकी में शिकायत दी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एमआईई की एक फैक्टरी में पत्र भेजकर एक फैक्टरी मालिक से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके अलावा पिछले 15 दिन में यहां एक गाड़ी और दो-तीन मोटर साइकिलें चोरी हो चुकी हैं। औद्योगिक एरिया में बढ़ रही आपराधिक वारदातों से उद्यमियों में रोष है। उद्यमियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


केस दर्ज
चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि फैक्टरी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैक्टरी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें