फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के निजी स्कूल में मासूम की बेहरमी से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक सात साल के मासूम की शिक्षिका द्वारा की गई पिटाई से घायल बच्चे को परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। मासूम की पिटाई की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन परिजनों ने मासूम की पिटाई की सामान्य वजह उसका खेल ग्राउंड में खेलना बताया है। जबकि शिक्षिका ने परिजनों को छात्र द्वारा शरारत करने के कारण केवल दो थप्पड़ मारने की बात कही गई है। मामला झज्जर-रोहतक मार्ग स्थित गांव दुजाना के ब्रिगेडियर रण सिंह स्कूल का है।
पुलिस को दी शिकायत में जतिन ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा तेजस गांव दुजाना स्थित ब्रिगेडियर रण सिंह स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। तेजस बुधवार को स्कूल में ही प्रांगण में खेल रहा था। उसी दौरान स्कूल टीचर शशी वहां आई और तेजस को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। टीचर ने तेजस की इतनी बेदर्दी से पिटा की, उसकी कमर पर चोट के गहरे लाल निशान बन गए। पीड़ित का कहना है कि टीचर की पिटाई से तेजस की आंख पर भी चोट आई है और वह सूजी हुई है। पीड़ित ने बताया कि जब तेजस की शिक्षिका से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह शरारत कर रहा था, इसलिए केवल दो थप्पड़ मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले में स्कूल प्रबंधन से उसका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो प्रबंधन की ओर से कोई बात नहीं की गई। फिलहाल तेजस का इलाज झज्जर के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। मामले में थाना झज्जर प्रभारी सोमबीर का कहना है कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें