फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मांडोठी में युवक पर चलाई गोलियां, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव मांडोठी में रविवार की शाम एक लड़के ने एक युवक पर गोलियां चला दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस देर रात तक गांव में जांच में लगी हुई थी।
गांव मांडोठी स्थित गोशाला के वार्षिकोत्सव में रविवार की शाम को रागनी कार्यक्रम था। गांव निवासी निवासी पवन (23) व मंजीत भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। तब तो ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले तो दोनों में फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद तैश में आकर मंजीत ने पवन पर गोलियां चला दी। दो फायर किए गए। एक गोली पवन के हाथ में लगी तो दूसरी गोली दिल से थोड़ा ऊपर छाती पर लगी। गोली मारने के बाद मंजीत फरार हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायल पवन को संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में यहां से उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। पवन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

गोली चलने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह व मांडोठी चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। देर रात तक पुलिसकर्मी ग्रामीणों से पूछताछ में लगे हुए थे। बता दें कि घायल युवक पवन सैट्रिंग का काम करता है।
विज्ञापन

उधर, सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमलवार को तलाशा जा रहा है। विवाद के असल कारणों की पुष्टि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही हो पाएगी।

गांव मांडोठी में कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर
सैट्रिंग का काम करता है घायल युवक
गोशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें