फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से तार-तार हुए रिश्ते, युवक ने की पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)।
गांव गुभाना में नशे के कारण पिता-पुत्र का रिश्ता तार-तार हो गया। यहां एक युवक ने अपने पिता की पत्थर मारकर हत्या कर दी। इधर, व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा था और उधर, मायके में रह रही पत्नी मीना सुहाग उजड़ जाने से घंटों बेखबर रही। इस वारदात के बाद मीना पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो वर्ष पहले छोटे बेटे को सड़क हादसे में खोने के बाद मीना ने शुक्रवार को पति को भी खो दिया। जबकि बड़ा बेटा उसके पति का हत्यारा बन गया।
नामी दर्जी था नरेश
मृतक नरेश (48) किसी समय अच्छा दर्जी रहा था। गांव के अलाव अन्य क्षेत्र के लोग भी उससे कपड़े सिलवाते थे। मगर शराब की लत की वजह से उसके हाथ का हुनर चौपट होता चला गया। धीरे-धीरे घर की हालत कमजोर होने लगी। इसके बाद नरेश ने लकड़ी के दरवाजे-खिड़की बनाने का काम शुरू किया, मगर नशे की गिरफ्त में आने के कारण वह इस काम को भी ठीक से नहीं कर पा रहा था। दिनभर में जो कमाता था, उसकी शराब पी लेता। इस तरह दिनोंदिन उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

इस तरह से बिखरता गया परिवार
नरेश तीन बच्चों का पिता था। छोटे बेटे की करीब दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि बेटी की शादी कर दी थी। बड़ा बेटा संजय उर्फ संजू फिलहाल कुछ नहीं कर रहा था। छोटे बेटे की मौत के गम में नरेश और ज्यादा नशा करने लगा था। नशे की वजह से घर में झगड़ा बढ़ गया। अक्सर पिता-पुत्र आपस में उलझे रहते थे। पति नशे का आदी होने और बेटे के कुछ काम न करने से तंग आकर नरेश की पत्नी मीना अपने मायके रोहतक चली गई थी। इस तरह से यह परिवार बिखरता चला गया।

हत्या पर थमा झगड़े का सिलसिला
मीना के मायके जाने के बाद खर्च के लिए पिता-पुत्र में झगड़ा बढ़ गए थे। वीरवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तब तो मामला किसी तरह शांत हो गया। मगर शुक्रवार को फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े में संजय उर्फ संजू ने पिता के सिर में पत्थर से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद संजू फरार हो गया। संजू को भागता देख पड़ोसियों को शंका हुई। अंदर जाकर देखा तो नरेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। उधर, मीना अपना सुहाग उजड़ने से बेखबर थी। आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम मीना और अन्य परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


भांजे के बयान पर केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में नरेश के भांजे अरुण ने कहा है कि नरेश व संजू के बीच झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े में संजू ने अपने पिता की हत्या कर दी है। उधर, बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने कहा कि संजय उर्फ संजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें