फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम की सदस्या रही महिला का पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बदमाशों को शरण देने की आरोपी एक महिला के पति को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद की यह महिला उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्या रही है। महिला यमुनानगर स्थित अपने आवास पर पुलिस रेड होने की जानकारी पहले मिलने पर बदमाशों को खिसका कर खुद भी फरार हो गई।
22 फरवरी को बहादुरगढ़ एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उपभोक्ता फोरम यमुनानगर की पूर्व सदस्या वीना श्योकंद कई बदमाशों को शरण देती है और प्लॉटों पर कब्जे करवाती है। इस पर एसटीएफ ने यमुनानगर में सेक्टर-17 स्थित उसके किराए के मकान पर छापा मारा। मगर उससे पहले वह बदमाशों के साथ उक्त स्थान से फरार हो गई। बताया गया है कि जिस घर में महिला रहती थी, उसी घर में बदमाश भी उसके साथ निवास करते थे। एसटीएफ अधिकारियों ने मकान मालिक से जब इस बारे में जानकारी हासिल की तो वह भी हैरान हो गया।
विज्ञापन

मकान मालिक को अधिकारियों ने जब बदमाशों के फोटो दिखाए तो उन्होंने महिला के साथ उक्त लोगों की पहचान पुख्ता की। साथ ही अधिकारियों को बताया कि महिला उक्त बदमाशों को अपना भतीजा बताती थी। उक्त महिला उपभोक्ता फोरम की सदस्या रहते हुए बदमाशों को शरण दे रही थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला पिछले महीने ही उपभोक्ता फोरम से सेवानिवृत्त हुई है।

दो लाख के इनामी बदमाशों के साथ रहती थी महिला
यमुनानगर सेक्टर-17 में उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्या के साथ रहने वाले बदमाश कोई छोटे-मोटे नहीं थे। बल्कि दो-दो लाख के इनामी बदमाश थे। बदमाशों पर डकैती, लूटपाट, हत्या के अलावा अन्य संगीन मामले दर्ज है। बताया गया है कि दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के पास जाकर छिप जाते थे। पुलिस ने बताया कि बदमाश संजीत उर्फ बदरू ने बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक धर्मकांटा मालिक से रंगदारी मांगी थी। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को पता लगा कि यमुनानगर में कोई उक्त बदमाश को पनाह दे रहा है। पुलिस वहां पहुंची तो महिला उक्त बदमाशों के साथ फरार हो गई। बताया गया है कि महिला उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्या रही है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला गत 16 फरवरी को अपने पद से रिटायर हुई है।

कुछ महीने महिला के पति के पास फरीदाबाद भी रहे हैं बदमाश
पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश राजेश कंडेला व संजीत उर्फ बदरू को महिला और उसका पति शरण देते थे। कुछ दिनों तक उक्त बदमाशों को फरीदाबाद में महिला के पति सतपाल ने अपने पास रखा। उसके बाद बदमाश यमुनानगर महिला के साथ रहने लगे। पुलिस ने सूचना के आधार पर बदमाशों को शरण देने के आरोप में महिला के पति सतपाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सतपाल शिक्षा विभाग से हेडमास्टर के पद से सेवानिवृत्त है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि बदमाशों को शरण देने के आरोप में पुलिस ने उपभोक्ता फोरम की सदस्या वीना श्योकंद के पति को बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड से काबू किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। महिला अभी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बदमाशों व उन्हें शरण देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें