फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टूटा बिजली का तार, वाहनों के पहिए थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे वहां भगदड़ मच गई और हाईवे पर वाहनों के पहियों में ब्रेक लग गया। ग्रामीणों ने किसी तरह तार को वहां से हटाया। सूचना मिलने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार को जोड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर पर स्थित सिसाना गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने बृहस्पतिवार सुबह बिजली का तार अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर हाईवे पर गिर गया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। वाहनों से जा रहे लोग भी रुक गए। इसके बाद अन्य रास्तों से होकर गुजरे। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह तार को रोड से हटाकर अलग किया। लोगों ने ऊर्जा निगम को तार टूटने की जानकारी दी। इसके काफी देर बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार को जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें