फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी जिले के युवक की कार लूट के बाद हत्या, खेड़ी जट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। अपनी बहन के यहां शादी समारोह में आए दादरी जिले के युवक की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। युवक का शव खेड़ी जट गांव के पास मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान सोनू निवासी पैंतावास (जिला दादरी) के रूप में हुई है। सोनू बादली में अपनी बहन के पास शादी समारोह में आया हुआ था। सोनू के साथ चचेरा भाई भी था। शनिवार देर रात एक अन्य बारात पैंतावास गांव से जहांगीरपुर आई थी। बादली में शादी समारोह से निपटने के बाद सोनू देर रात अपने कार से चचेरे भाई को जहांगीरपुर छोड़ने के लिए चला गया। भाई को छोड़ने के बाद जब वह बादली लौट रहा था तो रास्ते में सोनू के उसकी कार छीन ली गई औरउसकी हत्या कर दी गई। सोनू का शव रविवार की सुबह खेड़ी जट और खुंगाई गांव के बीच मिला। सुबह गांव के युवक जब दौड़ लगाने के लिए सड़क पर गए तो उन्हें शव दिखाई दिया। युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की पहचान जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर की गई। युवक के सिर में चोट के निशान हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या गाड़ी से कुचलकर की गई है। पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोनू दिल्ली में एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का काम करता था और बिजवासन दिल्ली में उसका कार्यालय था। मृतक के सोनू के भाई संदीप की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट और हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास से मोबाइल डंप भी उठाए जाएंगे। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, बादली थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें