फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी चौकीदारों पर हमला कर छीनी नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीपी के चौकीदारों पर हमलाकर छीने नकदी और मोबाइल
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बेरी-बहादुरगढ़ पर सराय औरंगाबाद गांव के नजदीक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में कुछ बदमाशों ने घुसकर यहां कार्यरत चौकीदारों पर हमला कर दिया और उनसे नकदी व मोबाइल छीन लिया। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मांडोठी निवासी श्रीनिवास व आसौदा निवासी विजय सराय औरंगाबाद गांव के पास एसटीपी पर चौकीदार हैं। शनिवार की रात 12 बजे वे यहां ड्यूटी पर थे। उसी दौरान 6-7 बदमाश युवक यहां आए और दरवाजे के शीशे को तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों के हाथों में दराती, पिस्तौल व अन्य कई तरह के हथियार थे। साथ ही उन्होंने लात-घुसों से भी उन पर हमला किया। इस हमले में मांडोठी निवासी श्रीनिवास के दांत टूट गए और शरीर के अन्य कई अंगों पर चोटें लगी। वहीं विजय के हाथों को बदमाशों ने अपने दांतों से काट खाया।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए किया फायर
मांडोठी निवासी श्रीनिवास ने अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही अपनी कोच में रखा लाइसेंसी रिवाल्वर निकाला तो बदमाश भागने लगे। आखिर में चौकीदार श्रीनिवास ने उनका पीछा करते हुए फायर किया और एक को पकड़ लिया, लेकिन चौकीदारों के चोटिल होने के कारण अन्य बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गए। जाते-जाते बदमाश उनके चार मोबाइल फोन और 1500 रुपये छीन ले गए।
देरी से पहुंची पुलिस
चौकीदार श्रीनिवास के मुताबिक घटना के बाद पास में स्थित शराब ठेके के कारिंदे से फोन लेकर पुलिस को 100 नंबर पर कॉल की। मगर पुलिस को सूचना देने के बाद भी एक घंटा देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि एसटीपी पर कार्यरत चौकीदारों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे और पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
-
---फोटो 5 : टूटा दरवाजा दिखाता श्रीनिवास।
---फोटो 6 : श्रीनिवास।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें