फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में लगे मोबाईल टॉवर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
मोहल्ला बाजारी के एक प्लॉट में लगे टॉवर में शनिवार को आग लग गई। आग की लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग की सूचना दमकल को दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बेरी के मोहल्ला बाजारी में स्थित एक प्लॉट में लगे टॉवर में आग लग गई। लोगों ने अपने स्तर पर इस आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब आग बेकाबू हो गई तो उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उसके बाद ही मोहल्ले के लोगों में शांति का माहौल बन पाया।
विज्ञापन

बता दें कि बेरी के मोहल्ला बाजारी में एक निजी कंपनी का टॉवर कुछ साल पहले लगा था। हांलाकि उस समय स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया था। लेकिन उसके बावजूद भी टॉवर को लगा दिया गया। एक माह पहले भी इस टॉवर को हटाने की शिकायत सीएम विंडो पर लगाई गई थी। लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन शनिवार को अचानक इसी टॉवर में आग लग गई। मामले में विशेष बात यह रही कि जब आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तो तंग गली होने के चलते वहां गाड़ी नहीं पहुंच पाई। काफी देर तक दमकल कर्मचारी गाड़ी को घटनास्थल पर ले जाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

लेकिन बाद में उन्होंने काफी दूर से ही पानी की पाईप ले जाकर इस आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टॉवर में लगी वायरिंग व अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे। मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय पालिका से इस मोबाइल टॉवर को हटाने की गुहार लगाई है। आगजनी की घटना में टावर में लगी सभी वाईरिंग समेत केबिन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। टावर में लगी आग की लपटें देकर बाजारी मौहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया और हर व्यक्ति की सासें अटकी हुई थी। टावर में लगी आग को प्लॉट मालिक ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के कारण मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। रिहायशी क्षेत्र में लगे टावर को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष बना हुआ है और इसी टावर को रिहायशी क्षेत्र से हटवाने के लिए स्थानीय प्रशासन को शिकायत दे चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें