फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर टैंक में डूबने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव जावा स्थित जलघर टैंक में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। झोझूकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने बताया कि वह जलघर पर कपड़े सूखाने गई थी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि गांव जावा निवासी महिला मनोज (40) बुधवार को जलघर पर कपड़े सूखाने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे तलाशते जलघर पहुंचे तो उसका शव टैंक में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की पता चलते ही जलघर पर काफी तादाद में ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के जिए शव दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें