फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। नारनौल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव सांवड़ बस स्टॉप के समीप वीरवार को सड़क हादसे में घयल हुए बाइक सवार युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पीजीआई में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी आयसर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय वीरवार को गांव सांवड़ में हिसार के तलवंड़ी निवासी जगीर और सांवड़ निवासी परमजीत बाइक पर सवार होकर किसी काम से बस स्टॉप की तरफ आए थे। इसी दौरान एक आयसर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल युवकों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांवड़ में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परमजीत को चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी रेफर किया गया है। वहीं, जगीर को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया ेलेकिन उसने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें