फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में तोड़फोड़ व लूटपाट के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान में तोड़फोड़ और लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी (बौंदकलां)। युवक-युवती के प्रेम विवाह के बाद उपजे विवाद के चलते पलायन करने वाले लोगों के मकानों में तोड़-फाड़ व लूटपाट करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तोड़फाड़ व लूटपाट की यह वारदात गत 19 मई की है। इस मामले में बौंदकलां पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

20 मई को पुलिस को सौंपी शिकायत में जगरूप, रामनिवास, भारत सिंह, सुनीता देवी, जगदीश व राहुल ने बताया था कि वे सिरकी बंद बंजारा जाति से संबंध रखते हैं। अप्रैल 2017 में उनके तोशाम निवासी भांजे ने एक लड़की के साथ कोर्ट में लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके चलते उनके पांच परिवारों को पलायन करना पड़ा था। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि गत 19 मई को उनके तीन घरों में तोड़फोड़ व लूटपाट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में शुक्रवार देर शाम को बौंदकलां निवासी प्रदीप उर्फ बालू को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें