फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी को मनचले ने दिया गोलगप्पे खिलाने का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
महिलाओं और छात्राओं के विरुद्घ अपराध रोकने के लिए पुराना बस अड्डे के पास सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी ही शुक्रवार को फब्तियां कसने वालों का शिकार हो गई। ड्यूटी दे रही महिला पुलिसकर्मी के पास आकर एक युवक ने पहले छींटाकशी की। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला कर्मी को गोलगप्पे खिलाने का ऑफर कर दिया, जिसके बाद वहां पर तैनात दूसरी महिला पुलिसकर्मियों को उक्त महिला कर्मचारी ने इशारा कर दिया। इसके बाद टीम ने मनचले को वहीं पर पकड़ लिया।
महिला थाना प्रभारी सीमा के अनुसार उनके थाने की एक पुलिसकर्मी पुराना बस अड्डा झज्जर के पास फब्तियां कसने वालों पर पैनी नजर रखे हुए थी। सिविल कपड़ों में तैनात पुलिस कर्मचारी के साथ एक युवक ने बदसलूकी करने का प्रयास किया। सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी को एक युवक ने गोलगप्पे खाने का खिलाने का ऑफर किया। जिस पर पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। पकड़े गए युवक को थाने में ले जाकर निवारक कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने मनचले लड़कों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई युवक किसी भी लड़की की तरफ बदनीयती से देख रहा है तो वह पुलिस कर्मचारी भी हो सकती है। बदसलूकी करते हुए यदि कोई युवक पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां-यहां तैनात थी महिला पुलिसकर्मी
महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम तथा महिलाओं को जागरूक करने के संबंध में विशेष रुप से चलाए गए अभियान के तहत महिला पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सादे कपड़ों में शुक्रवार को झज्जर शहर में तैनात की गई। शहर के पुराना बस अड्डा, मेन बाजार, बीकानेर चौक, सिलानी गेट एरिया झज्जर तथा स्कूल व कॉलेज के आसपास आदि स्थानों पर पैनी नजर रखते हुए महिला कर्मियों ने छात्राओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

छात्राओं को किया जागरूक
महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा महिलाओं व छात्राओं से सीधा संवाद करके उन्हें किसी तरह के अपराध से ना डरकर अपराधी को उचित जवाब देने तथा तुरंत महिला थाना को 01251-252061 या महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर सूचित करने के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें