अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
गुरुग्राम रोड पर शनिवार को देर शाम दो पक्षों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में मार पिटाई के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। हमले में घायल हुए चार लोगों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को पीजीआई रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी जुटाई।
अस्पताल में दाखिल डावला निवासी कपिल ने बताया कि वह किसी मामले में जेल में था। शनिवार को जब उसकी जमानत हुई तो उसके परिजन उसे लेने के लिए जेल पहुंचे थे। जहां से चलकर वे गुरुग्राम रोड के बाईपास पर बने पुल के पास एक खोखे पर बैठ गए। इसी दौरान उनसे रंजिश रखने वाले पक्ष के लोग वहां पर पहुंच गए। जोकि लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे, इनमें से तीन लोग के पास अवैध हथियार थे। इन लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बिजेंद्र, श्रीभगवान, कपिल व मुकेश घायल हो गए। इसी दौरान उक्त लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। कपित के अनुसार आरोपियों द्वारा किया गया फायर गाड़ी में जा लगा, जिसके चलते वे बच गए। पीड़ित ने बताया कि झगड़ा देख जैसे ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ हुई तो आरोपी फरार हो गए।
वर्जन
फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंच गई थी। घायलों के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पीड़ित पक्ष जो भी शिकायत देगा, उसके आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- सुमित, थाना झज्जर प्रभारी।