चरखी दादरी। गांव मकड़ाना निवासी एक महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का मामला दर्ज किया है। महिला ने युवक पर उसके घर से दस हजार की नकदी, एक एलईडी व दो मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मकड़ाना निवासी जगवंती देवी ने बताया कि वह 27 जून की रात घर पर सो रही थी। कुछ देर बार कुछ आवाज आई तो उसने खड़े होकर देखा जहां मकान से बाहर गांव का ही रहने वाला मंजीत उर्फ मोटा निकल रहा था। उसे देख युवक मौके से भाग गया जिसके बाद जगवंती ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां दरवाजा खुला और वहां लगी एक एलईडी, दो मोबाइल और दस हजार रुपये चोरी मिले। पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मंजीत उर्फ मोटा पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।