फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तोंदा खिसकने से तालाब में पलटा ट्रैक्टर, दबने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रावलधी में तालाब की खुदाई कर रहे श्रमिक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक बीकानेर के गांव लीखमिसर का रहने वाला था। हादसा सोमवार शाम हुआ और सदर पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मिट्टी का तोंदा खिसकने से पलटा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रावलधी तालाब की कायाकल्प का काम चल रहा है। यहां बीकानेर के गांव लीखमिसर दीखणादा निवासी श्रमिक भूर सिंह भी कार्य कर रहा था। सोमवार शाम को वह तालाब की खुदाई कर रहा था कि इसी दौरान मिट्टी का तोंदा खिसक गया। बताया जा रहा है कि मिट्टी खिसकने से ट्रैक्टर नीचे तालाब में आ गिरा और भूर सिंह इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। काम कर रहे अन्य श्रमिकों और ग्रामीणों ने भूर सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और भूर सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि मृतक व उसका भाई पाल सिंह दोनों एक माह पहले ही यहां काम करने आए थे। सिविल अस्पताल में मौजूद रामप्रताप, गुमानराम, मांगेलाल व पाल सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से मिट्टी का तोंदा खिसका और ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे तालाब में आ गिरी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें