फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर उखाड़कर दुकान में घुसे चोर, नकदी और कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में बुधवार रात चोरी हो गई। चोर यहां से नकदी व कपड़े चुराकर ले गए। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीचर कॉलोनी निवासी बलवान सिंह की रेलवे रोड पर कपड़ों की दुकान है। बुधवार की रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया। वीरवार की सुबह जब दुकान खोली तो भीतर का नजारा देखकर दंग रह गया। सारा सामान बिखरा पड़ा था। एलईडी भी उखड़ी हुई थी। जांच की तो गल्ले से पांच हजार रुपये की नकदी व काफी कपड़े गायब मिले। देखते ही देखते आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान संचालक बलवान के मुताबिक, उसके करीब 30 हजार रुपये के कपड़े और पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


जाली उखाड़कर बालकनी में घुसे चोर
चोर पहले जीने से पहली मंजिल पर चढ़े। किनारे पर लगी जाली उखाड़कर बालकनी में घुसे। इसके बाद ऊपर वाला शटर उखाड़कर दुकान के भीतर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो मंजिला दुकान का सारा सामान खंगाला डाला

सीसीटीवी कैमरों से की छेड़छाड़, एलईडी भी उखाड़ी
चोरों ने दुकान के भीतर घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरे मोड़ दिए। इसके बाद नीचे आकर एलईडी व हार्ड डिस्क को भी उखाड़ दी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस ने दूसरी एलईडी लगवाकर फुटेज देखनी चाही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब हार्ड डिस्क इंजीनियर के पास जाएगी, जिसके बाद ही फुटेज मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। मामले की जांच की जा रही है। आसपास अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

रवि कुमार, एसएचओ, सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें