फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वाहनों का चालान कर दो किए इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार रात को देर शाम से अलसुबह तक नाइट डोमिनेशन के तहत अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच पड़ताल के लिए विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जिला के अलग-अलग स्थानों पर असलाह सहित आवश्यक उपकरणों तथा रिफ्लेक्टिव जैकेट के साथ नाकों व गश्त पर तैनात रहे। पूरे जिला में विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर विशेष नाकाबंदी की गई तथा अनेक स्थानों पर विशेष गश्त पार्टियों को तैनात किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर 2461 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 30 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा दो को इंपाउंड किया गया। विभिन्न स्थानों से अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
सीआईए टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मण उर्फ लोकेश पुत्र नरेश निवासी गांव दूबलधन तथा दीपक उर्फ गाडू पुत्र अनिल निवासी गांव मलिकपुर जिला झज्जर के तौर पर हुई। दोनों आरोपी होली के दिन गांव छुछकवास के एरिया में हुई एक युवक की हत्या के मामले में स्थानीय पुलिस के वांछित आरोपी थे। वहीं सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम ने चोरी की गाड़ी में दो आरोपियों को थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों से मौका पर चोरी की होंडा इमेज गाड़ी सहित 30 पेटी (पव्वा) अवैध देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जोशी पुत्र मांगेराम तथा अभिमन्यु पुत्र जगबीर दोनों निवासी गांव लोहारहेडी जिला झज्जर के तौर पर हुई।

सात लोगों से 86 बोतल देसी शराब बरामद
पुलिस टीमों ने अवैध शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से सात आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 86 बोतल देसी अवैध शराब बरामद की गई। अभियान के तहत पुलिस चौकी शहर बेरी की टीम ने 9 बोतल अवैध देसी शराब के साथ माजरा डी के संदीप को, छुछकवास की टीम ने 13 बोतल अवैध देसी शराब के साथ कड़ोदा के चांदी राम को, बेरी की एक टीम ने 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ बरहाना के तस्वीर को, थाना बेरी की ही एक अन्य टीम ने 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ माजरा डी के तकदीर को, दुजाना थाना टीम ने 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ राकेश निवासी जय हिंद कॉलोनी झज्जर को काबू किया। वहीं थाना सदर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी एचएल सिटी की एक टीम ने 15 बोतल देसी शराब के साथ एक आरोपी अजीत निवासी मांडोठी तथा पुलिस चौकी मांडोठी की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 13 बोतल अवैध देसी शराब के साथ प्रवीण निवासी गांव मांडोठी को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें