फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील हत्याकांड मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील हत्याकांड मामले के दो आरोपी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव रिवाड़ी खेड़ा में पिछले महीने हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एक और वारदात को अंजाम देने के मकसद से आए दोनों बदमाशों को अवैध हथियार व चोरी की बाइक समेत गांव रिवाड़ी खेड़ा से काबू किया है। आरोपियों की पहचान राहुल निवासी खरावड़ और मोहित निवासी खेड़ी साध के तौर पर हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने गांव रिवाड़ी खेड़ा में 17 अप्रैल को सुनील उर्फ काला की हत्या की वारदात कबूल की। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में इनसे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
17 अप्रैल को हुई थी हत्या
दरअसल, सोमवार की रात सीआईए इंचार्ज जसबीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गांव रिवाड़ी खेड़ा में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो बदमाश गांव में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। इसी दौरान टीम को अपाचे बाइक सवार दो युवक नजर आए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। शक के आधार पर टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

सदर थाने में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी पंकज नैन ने कहा कि दोनों बदमाश सुनील की नहीं बल्कि गांव के निवासी सेवाराम की हत्या करने आए थे। दरअसल, सेवाराम 19 अप्रैल 2017 को अमित उर्फ मीता निवासी रिवाड़ी खेड़ा की हत्या के मामले का मुख्य गवाह था। अमित उर्फ मीता की हत्या विकास दलाल निवासी रिवाड़ी खेड़ा व उसके साथियों ने मिलकर आपसी रंजिश के कारण की थी। तिहाड़ जेल में बंद मनजीत उर्फ महाल आपराधिक गिरोह के बदमाश विकास दलाल और विकास उर्फ जैला निवासी मांडोठी ने जेल से ही सेवाराम की हत्या करने की सुपारी दी थी। वारदात से चार-पांच दिन पहले गांव रिवाड़ी खेड़ा में रेकी करके गए थे। फिर 17 अप्रैल को दोनों सेवाराम की हत्या करने के इरादे से गांव रिवाड़ी खेड़ा गए थे। सेवाराम और सुनील दोनों गांव में बैठक के बाहर खड़े थे। दोनों ने लगभग एक से ही कपड़े डाल रखे थे। सेवाराम तो अचानक अंदर चला गया और अंधेरा होने के कारण सुनील को सेवाराम समझदार गोलियां मारी गई थी। गोलियां लगने से सुनील की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सेवाराम की हत्या करने आए और पकड़े गए
वारदात के पश्चात दोनों बदमाश अपने साथियों सहित बाइक पर सवार होकर भाग गए थे। वारदात में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल को बदमाशों ने बादली एरिया में लावारिस छोड़ दिया था। डिस्कवर बाइक को बदमाशों ने रोहतक सिविल लाइन एरिया से चोरी किया था। दोनों बदमाश सोमवार को भी दिल्ली से चोरी की अपाचे बाइक के साथ सेवाराम की हत्या की फिराक में रिवाड़ी खेड़ा आए थे, जो पुलिस की मुस्तैदी के चलते पकड़े गए। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ पेश किया गया। जहां से दोनों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें