फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग स्थित रावलधी नहर के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-11 निवासी मंगल ने बताया कि वह श्रमिक है। रविवार को वो अपने साथी वार्ड-11 निवासी अक्षय व रावलधी निवासी दर्शन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कमोद से दादरी की तरफ आ रहा था। दोपहर दो बजे जब वो रावलधी नहर के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने सीधी उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में वो तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें