फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा बाइक को बरामद किया गया। शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी गांव खुंगाई ने बताया कि वह किसी कार्य से बादली रोड झज्जर आया था। उसने 21 नवंबर 2018 को अपनी मोटरसाइकिल को बादली रोड पर स्थित एक होटल के पास खड़ा किया था। वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई वकरते हुए थाना झज्जर में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मुस्तैदी के साथ झज्जर के एरिया में तैनात थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को काबू किया गया। मौके पर बाइक के कागज मांगे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया। आरोपी ने उपरोक्त मोटरसाइकिल को बादली रोड झज्जर से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी शुदा बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान दलबीर पुत्र धर्मपाल निवासी गांव सिलानी जिला झज्जर के तौर पर की गई। चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे झज्जर पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें