फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालंद नहर में डूबी किशोरी का शव 50 किलोमीटर दूर बिगोवा नहर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पैर फिसलने से 25 मई को बालंद नहर में गिरी एक सात वर्षीय बच्ची का शव 50 किलोमीटर दूर शनिवार शाम बिगोवा नहर से बरामद किया गया। सदर थाना पुलिस ने देर शाम शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान सोनीपत के ईत्रखेड़ी गांव निवासी सात वर्षीय आंचल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आंचल अपने मामा के घर बालंद आई हुई थी। गत 25 मई को वह अपनी मां के साथ नहर पर कपड़े धोने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। उसकी मां ने बचाने के लिए आवाज लगाई तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आंचल की तलाश में नहर में छलांग भी लगा दी, लेकिन उसे खोजने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बिगोवा नहर में एक बच्ची का शव बहकर आया हुआ है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। दूसरी ओर आंचल के परिजन भी नहर में उसकी तलाश करते हुए बिगोवा पहुंच गए। एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि आंचल का शव करीब 50 किलोमीटर दूर से बरामद हुआ और रविवार सुबह उसके पिता के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें