फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराना में छुट्टी पर आए सेना के जवान को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव बहराना में एक सेना के जवान को उसके घर के बाहर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे फौजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों की संख्या तीन-चार बताई जा रही है, जोकि फॉरच्यूनर गाड़ी में आए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कराई, लेकिन तब तक हमलावर काफी दूर निकल चुके थे। श्रीनगर के उदमपुर स्थित आर्डीनेस में तैनात सैनिक दो सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से 14 गोलियों के खोल मिले हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक फौजी का भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस उक्त मामले को जोड़कर भी मामले की जांच करेगी।
जानकारी के अनुसार गांव बहराना निवासी 30 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र धर्मराज सेना का जवान है और एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जोगेंद्र अपनी दो साल की बच्ची के साथ घर के बाहर ही टहल रहा था। इसी दौरान एक फॉरच्यूनर गाड़ी में कई बदमाश आए और जब तक जोगेंद्र कुछ समझ पाता। बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान सभी गोलियां जोगेंद्र को ही लगी और थोड़ी ही देर मेें वह खून से लथपथ होकर गली में गिरा गया। फायरिंग का शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो हमलावर फरार हो चुके थे। संयोग यह रहा कि इस घटना में जोगेंद्र की दो साल की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

दो बच्चों का पिता था जोगेंद्र
फौजी जोगेंद्र का एक लड़का और एक लड़की है। लड़का चार वर्ष, लड़की करीब दो वर्ष की है। हमलावर कौन थे और उनका जोगेंद्र की हत्या किए जाने के पीछे कारण क्या था इस बात का तो खुलासा नहीं हो पाया है।
क्षेत्र में की नाकाबंदी
घटना की सूचना मिलते ही बेरी डीएसपी जितेंद्र सिंह व बेरी थाना के कार्यवाहक एसआई जोरा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र की नाकाबंदी कराई। मौके पर पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलवाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बाद में जोगेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। समाचार लिखे जाने तक हत्या मामले में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


वर्जन
गांव बहराना में शुक्रवार देर शाम को छुट्टी पर आए सेना के जवान की गोलियां मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। घटनास्थल से 14 गोलियों के खोल मिले हैं। मृतक फौजी का भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद है। परिजनों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। पुलिस कई पहलुओं को जोड़कर मामले की जांच कर रही है।
- सुंदरपाल, चौकी इंचार्ज, डीघल।

- घटना बेरी क्षेत्र के गांव बहराना की, फॉरच्यूनर गाड़ी में आए थे हमलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें