फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंच वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की आशंका में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कथित दुष्कर्म में पुलिस ने दर्ज किए परिजनों के बयान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर की झुग्गी-झोपड़ी में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की आशंका की शिकायत पर शहर पुलिस ने रविवार को उसके माता-पिता और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। पुलिस यह रिपोर्ट अब अदालत में पेश करेगी। यह बच्ची 36 दिनों से बाल आश्रम में है।
25 अगस्त को शहर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की आशंका की शिकायत सामने आई थी। इस पर जिला बाल कल्याण समिति की तरफ से एक सदस्य ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और बाद में इस बालिका को बाल कल्याण समिति की तरफ से बाल आश्रम में छोड़ दिया गया। फिलहाल बच्ची 36 दिनों से इसी आश्रम में ही रह रही है। अब बच्ची के परिजनों ने उसकी बाल आश्रम से रिहाई की मांग उठाई है। इसकी शिकायत डीसीपीओ रेणू देवी से भी की गई थी। इस संबंध में डीसीपीओ रेणू ने अमर उजाला को बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला 30 अगस्त को आया था। अब इसकी पूरी जांच पड़ता बाल कल्याण समिति को करनी है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन राजबाल श्योराण ने बताया कि समिति ने पुलिस को पत्र लिखा हुआ है। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची इस समय बाल आश्रम में है। उनका कहना है कि बिना पुलिस रिपोर्ट व किसी प्रकार के बयान दर्ज हुए ही इस बालिका को बाल आश्रम में रखा हुआ है। बाल आश्रम में रखने का फैसला बाल कल्याण समिति चेयरमैन और सभी सदस्यों की मौजूदगी मेें लिया जाता है।
रविवार को बालिका के परिजनों के बयान दर्ज हुए
रविवार को इस मामले में बालिका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। शहर पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने बालिका के माता-पिता व पड़ोस के कुछ लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस बयान में परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने संबंधी किसी भी प्रकार की घटना से इनकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार अदालत में पेश की जाएगी। अदालत के आदेशानुसार पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


कोट
पुलिस ने बालिका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसकी रिपोर्ट जल्द ही अदालत में सौंप दी जाएगी। अदालत के आदेशानुसार पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। - विकास कुमार, शहर पुलिस थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें