फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पुत्र व चेयरमैन पति के बीच तू-तड़ाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
नगर पालिका में इन दिनों राजनीति चरम पर है। बजट मीटिंग के बायकॉट के बाद नपा का राजनीतिक पारा इस कदर गर्मा गया है कि वीरवार को नपा कार्यालय में वार्ड-दस की पार्षद निर्मला बसंल के पुत्र मनीष बंसल और चेयरमैन कविता नंदवानी के पति उमेश नंदवानी के बीच अच्छी खासी बहस हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान मनीष बंसल ने चेयरमैन पति का कॉलर तक पकड़ लिया। हालांकि चेयरमैन पति केवल कहासुनी की बात कह रहे हैं।
हुआ यूं कि नपा कार्यालय में वार्ड-दस की पार्षद निर्मला बसंल के पुत्र और पूर्व पार्षद मनीष बंसल विकास कार्यों को लेकर नपा के एमई कार्यालय में गए हुए थे। इसी दौरान वहां पर चेयरमैन कविता नंदवानी के पति उमेश नंदवानी पहुंच गए। जहां मनीष बसंल ने वार्ड-10 से हटाए गए सफाई कर्मी, कूड़ा उठाने वाली रेहड़ी और एक पुलिया के निर्माण को लेकर बात करनी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस होती रही और नौबत हाथापाई तक आ गई। लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव करवा दिया। जिसके बाद नपा चेयरमैन कविता नंदवानी के पति उमेश नंदवानी अपनी गाड़ी में सवार होकर नपा कार्यालय से चले गए। वहीं मनीष बंसल भी कुछ देर बाद नपा कार्यालय से चले गए।
विज्ञापन


- विकास कार्यों को लेकर हुआ था बायकॉट
गौरतलब है कि कुछ रोज पूर्व नपा कार्यालय में बजट मीटिंग का आयोजन किया था। जिसमें वार्ड-दस की पार्षद निर्मला बंसल ने विकास कार्यो में अनदेखी का आरोप लगाते हुए बायकॉट किया था। इस बायकॉट में उनका साथ पांच पार्षदों ने दिया था। जिसके बाद से नपा की खींचतान वाली राजनीति शुरू हो गई थी।

- बदतमीजी पर पकड़ा था कॉलर : बंसल
पार्षद निर्मला देवी के पुत्र और पूर्व पार्षद मनीष बंसल ने बताया कि वो तो सिर्फ विकास कार्यों को लेकर चर्चा करने गए थे। लेकिन इसी दौरान चेयरमैन पति उमेश नंदवानी ने उन्हें अपशब्द कहे। जिस पर उन्होंने गर्मा-गर्मी में उनका कॉलर पकड़ लिया था। वार्ड की समस्याओं को लेकर वे काफी बार बात कर चुके है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


- केवल गर्मा-गर्मी हुई : नंदवानी
चेयरमैन पति उमेश नंदवानी ने कहा कि कॉलर पकड़ने जैसे कोई बात नहीं है। विकास कार्यों को लेकर चर्चा के दौरान केवल बहसबाजी हुई थी। बात को ज्यादा बढ़ते देेख वे वहां से चले गए थे। विकास कार्य पूरे शहर में समान तौर पर करवाए जा रहे हैं, अनदेखी के आरोप बेबुनियाद हैं।


- विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान हुई गर्मागर्मी के दौरान भिड़े दोनों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें