फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के बाद बुपनिया में तनाव, एएसपी से मिले मृतक के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी से मिले परिजन
विज्ञापन

झज्जर। गांव बुपनियां में 10 दिसंबर को हुई युवक की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि इस हत्याकांड में गांव के ही चार-पांच अन्य युवक और शामिल हैं, जिनको गिरफ्तार करने में पुलिस ढिलाई बरत रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलीभगत व राजनैतिक दबाव की वजह से अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। इस संबंध में मृतक युवक के परिजन बुधवार को एएसपी से मिले और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से गांव में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि बुपनिया में 10 दिसंबर को डीजे पर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। सुबह गांव के ही 32 वर्षीय प्रवीन पुत्र दयानंद का शव नहर के पास पड़ा मिला था। मृतक वाहन चालक था।
विज्ञापन

मृतक प्रवीन के परिजन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ झज्जर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एएसपी शशांक कुमार सावन से मिलकर उन्हें पूरी वारदात के बारे में बताया। मृतक के परिजनों ने बताया कि इस हत्याकांड में गांव के प्रीतम पुत्र सुदामा के अलावा निक्का पुत्र बिंदर, पवन पुत्र फूल व विनोद पुत्र जयभगवान को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। पुलिस इन सबसे सख्ती से पूछताछ करे तो अन्य आरोपियों के नाम का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही कहा कि गांव में काफी तनाव बना हुआ है। यदि जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गांव में संघर्ष हो सकता है। एएसपी शशांक कुमार सावन ने मृतक के परिजनों को तीन दिन का समय दिया है। कहा है कि तीन दिन में मामले की निष्पक्ष जांच करके पूरा खुलासा कर दिया जाएगा और सभी संबंधित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस मामले की वे खुद जांच करेंगे और जांच की जिम्मेदारी झज्जर सीआईए को भी सौंपी जाएगी। उधर परिजनों का कहना है कि यदि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गांव में हिंसा भड़क सकती है। एसएसपी ने ग्रामीणों को संयम से काम लेने और कानून हाथ में न लेने व पुलिस का जांच में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें