सड़क हादसे में ट्रक चालक घायल
चरखी दादरी।
डोहकी गांव के समीप मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक चालक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के मुजफरनगर जिला के गांव भोरा कलां निवासी पप्पू ने बताया कि वह अपना ट्रक लेकर दादरी आया था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह सड़क किनारे अपना ट्रक खड़ा कर पीछे रखे सामान की जांच करने के लिए उतरा। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया और अन्य वाहन चालकों व लोगों ने उसे संभालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।