फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो-रोडवेज की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत, पांच गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली मार्ग पर रविवार की दोपहर बुलेरो-रोडवेज में भीषण टक्कर हो गई। इसमें बुलेरो में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी भिवानी के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
रविवार की दोपहर करीब 3 बजे हरियाणा रोडवेज की सिरसा डिपो की बस आसौदा चौकी के नजदीक पहुंची थी कि गलत दिशा में आ रही बुलेरो में उसकी टक्कर हो गई। इसमें भिवानी के नाथूवास गांव निवासी हवा सिंह (65) की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में गजानंद निवासी पतराम गेट जांगड़ा धर्मशाला भिवानी, लालचंद निवासी पतराम गेट मालधानी भिवानी, शेर सिंह निवासी उत्तम नगर लोहारू रोड भिवानी, राजेंद्र सिंह निवासी नयीवास भिवानी व भूप सिंह निवासी भिवानी शामिल हैं। इन्हें दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बहादुरगढ़ से पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। बस में सवार किसी को कोई चोट नहीं आई और बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस सिरसा से दिल्ली जा रही थी। सूचना मिलने के बाद आसौदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाया गया। उसके बाद दोनों वाहनों को आसौदा चौकी में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि बुलेरो में सवार लोग बहादुरगढ़ के गांव आसौदा से आ रहे थे और गाड़ी में तेल डलवाने के लिए रांग साइड में चले थे। इसके बाद उन्हें भिवानी की तरफ जाना था। तेल डलवाकर जैसे ही कुछ दूरी पर आगे बढ़े तो हादसा हो गया। इस हादसे में बुलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया जबकि बस का बंपर टूटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

रांग साइड जा रही बुलेरो की रोडवेज से टक्कर, बुजुर्ग की मौत, पांच गंभीर
-पुरानी आसौदा चौकी के नजदीक हुआ हादसा
-सोमवार को होगा शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें