फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
माजरी गांव के खेतों में पिछले दिनों हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जबकि दूसरा एक दिन के रिमांड पर है। अभी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि रामफल निवासी गांव माजरी ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसे सूचना मिली थी कि उसका लड़का खेतों में मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो उसके लड़के कुलदीप को काफी चोटें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी हुई थी और वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके पास उसकी बाइक भी खड़ी थी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात उपनिरीक्षक सत्यनारायण की टीम द्वारा आरोपी रवि उर्फ बबल निवासी गांव माजरी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी रवि को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना प्रबंधक जसवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी राजेश उर्फ राजू निवासी गांव माजरी जिला झज्जर को सोमवार को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी राजेश उर्फ राजू को मंगलवार को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें