फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड डंपर की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
गांव पेलपा और सौंधी के बीच शुक्रवार को ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो इंजीनियरिंग के छात्रों की मौत हो गई। दोनों मित्र थे और फरुखनगर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बादली के निवासी अमित और अमन फरुखनगर के एक कांलेज में पढ़ाई करते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। जब बादक पेलपा और सौंधी के बीच पहुंची तो सामने से आ रहे एक डंपर की चपेट में आ गई। डंपर चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में दोनों को काफी चोटें आई। जिन्हें गंभीरावस्था में दिल्ली के राव तुलाराम अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौका पाकर चालक डंपर को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। देर सायं गमगीन माहौल में दोनों छात्रों का दाह संस्कार किया गया। दोनों युवक दोस्त थे और बाइक से फरुखनगर पढ़ने जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें