फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर डंपर खड़ा कर सो गया चालक, चोर चुरा ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर डंपर खड़ा कर सो गया चालक, चोरी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव सिद्दीपुर लोवा में रोड़ी-क्रेशर स्टॉक के सामने सड़क पर खड़ा एक डंपर चोरी हो गया। पीड़ित चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव महराणा के निवासी इंद्रवेश ने कहा है कि वह पेशे से ड्राइवर है। गत 9 दिसंबर को खरखोदा में रोड़ी-डस्ट उतारने गया था। माल उतारकर वह रात को सिद्दीपुर में बहादुरगढ़ रोड पर स्थित रोड़ी-डस्ट स्टॉक पर आ गया। उसने डंपर बाहर रोड पर खड़ा कर दिया। 10 दिसंबर की सुबह उठकर बाहर गया तो डंपर गायब था। गत दो दिनों से वह और उसका मालिक अपने स्तर पर डंपर की तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिला। पुलिस तलाश करने में मदद करे। उधर, सदर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें