फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी, एटीएम और दस्तावेजों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-16 में किराये का कमरा लेकर रह रहे एक प्रवासी व्यक्ति के यहां से अज्ञात व्यक्ति 15 हजार की नकदी सहित एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान के चितोड़ का रहने वाला है। काफी समय पहले काम के सिलसिले में दादरी आया था और उसने यहां रेहड़ी लगानी शुरू कर दी। मुकेश ने बताया कि वार्ड-16 में उसने किराये पर कमरा ले रखा है। दोपहर करीब 12 बजे वह कमरे को ताला लगाकर किसी काम से बाजार की तरफ चला गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसे कमरे का ताला टूटा मिला। इसके बाद जब उसने अंदर जाकर गल्ला संभाला तो वो भी टूटा मिला। मुकेश ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने गल्ले में रखी 15 हजार की नकदी सहित उसका एटीएम कार्ड, बैंक चैक बुक, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चोरी मिले। मुकेश ने बताया कि इसके अलावा कमरे में उसे सामान फैला मिला। इसके तुरंत बाद उसने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें