फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के चलने का इंतजार करती रही महिला, चली तो ट्रैक पर ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर बाद एक महिला ने मालगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। महिला पहले तो गाड़ी चलने का इंतजार करती रही, जैसे ही गाड़ी चली तो ट्रैक पर लेट गई। इससे पहले कि लोग उसे बचाने के लिए दौड़े गाड़ी चल गई और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
मृतका की पहचान बबीता (28) पत्नी मनोज निवासी टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) के तौर पर हुई है। हालांकि अभी पुलिस मृतका के परिजनों तक नहीं पहुंच पाई है। शुक्रवार की दोपहर बाद एक महिला प्लेटफार्म परिसर पर बैठी हुई थी। यहीं ट्रैक पर बठिंडा की ओर जाने वाली मालगाड़ी भी खड़ी थी। करीब साढ़े चार बजे जैसे ही गाड़ी चली तो महिला तुरंत भाग कर प्लेफार्म से ट्रैक पर उतरी और गाड़ी के आगे लेट गई। लोगों ने शोर किया और बचाने के लिए दौड़े लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। ट्रेन रुकी तो सही लेकिन तब तक गाड़ी के इंजन का पहला पहिया महिला के शरीर को कुचल चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। महिला के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये उसके नाम व गांव के पते की जानकारी उपलब्ध हो पाई। पुलिस ने आसपास यात्रियों से भी पूछताछ की लेकिन महिला का कोई परिचित नहीं मिला। इसके बाद जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला किन हालातों में स्टेशन तक पहुंची यह अभी साफ नहीं हो पाया है। मृतका के पति या अन्य परिजनों के मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई बलराम ने कहा कि महिला के परिजनों को तलाशा जा रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास लगती प्रवासी लोगों की कॉलोनी में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मृतका के परिजनों को तलाश लिया जाएगा। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता जांच पूरी होने के बाद चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें