फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)।
मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-6 चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह व मुख्य सिपाही युद्धवीर सिंह की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी के उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मनीष निवासी गांव सराय औरंगाबाद हाल पटेल नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि नीरज निवासी गांव आसौदा सिवान जिला झज्जर हाल सेक्टर 6 बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसने सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में अपना पीजी कर रखा है। जिसमें अनेक बच्चे किराए पर रहते हैं। गत 24 जुलाई 2018 को सुबह पीजी में रहने वाले बच्चों ने अपने फोन देखें तो कमरों से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व कुछ नकद राशि सहित एक पर्स नहीं मिले। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष से पूछताछ की तो उसने चोरी के उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी शुदा 6 मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस तथा एक पर्स बरामद किया है। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें