फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने लगाया था फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चंपापुरी निवासी युवती द्वारा बुधवार शाम आत्महत्या करने के मामले में पीड़ित परिजनों ने युवक और उसके परिवारजनों द्वारा ब्लैकमेल करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पिता की शिकायत पर महिला सहित उसके दो बेटों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता का कहना है कि आरोपी के पास उसकी बेटी की ऑडियो व वीडियो क्लिप थी और इनके सहारे ही वह उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था।
ये है मामला
चंपापुरी की गली नंबर पांच निवासी मोनिका (24) ने घर पर बुधवार शाम करीब पौने छह बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की तो देर शाम पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता विजय कुमार ने बताया कि वह पिछले 22 सालों से चंपापुरी में रह रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी मोनिका को मोनू नामक युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। उक्त युवक के पास उसकी बेटी की कोई संदिग्ध ऑडियो और वीडियो क्लिप है। इसके जरिये ही वह मोनिका को ब्लैकमेल कर अपने साथ बात करने के लिए मजबूर कर रहा था। उसकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ही उसकी बेटी ने बुधवार शाम घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पहले थाने में शिकायत दी तो मौजिज लोगों ने करा दिया था समझौता
उन्होंने बताया कि मोनू की इस हरकत से परेशान होकर उन्होंने सिटी पुलिस थाने में पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन मौजिज लोगों के समझौता कराने से उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। विजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इस दौरान आरोपी व उसके परिजनों ने उनके परिवार से माफी मांगी थी और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की बात कही थी। लेकिन इसके बावजूद उक्त युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना जारी रखा। पीड़ित ने बताया कि उक्त युवक की हरकतों के कारण पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी।
आरोप : युवक बना रहा था शादी का दबाव
बुधवार दोपहर मोनिका ने अपनी मां को मोनू द्वारा ब्लैकमेल करने की जानकारी दी थी। मोनिका ने बताया था कि मोनू उसे फोन पर बात करने के लिए मजबूर कर रहा है। इस पर उसकी मां ने पिता के दुकान से घर आने पर इसका समाधान कराने की बात कही थी। विजय कुमार ने बताया कि उसके घर पहुंचने से पहले ही उसकी बेटी ने मोनू की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी मोनू उसकी बेटी को ब्लैकमेलिंग कर जबरन शादी करने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन


वर्जन
मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सोनू, मोनू व उनकी मां सुमित्रा पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मृतका की किस तरह की क्लिप आरोपियों के पास है इसका पता गिरफ्तारी के बाद चल पाएगा।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें