फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, पत्थरबाजी में पीसीआर का शीशा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गो-तस्करी कर रहे आठ-दस युवकों व सिटी थाना पुलिस की टीम में शुक्रवार रात डेढ़ बजे मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस का कहना है कि तस्करों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। मुठभेड़ के दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि पत्थरबाजी के दौरान पीसीआर का शीशा टूट गया। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में कामयाब हो गए।
सिटी थाने से एएसआई योगेंद्र अपनी टीम सहित रात को गश्त कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे जब टीम हुडा सेक्टर के समीप पहुंची तो कुछ लोग गाय को टाटा-407 गाड़ी में बैठाते नजर आए। पुलिस ने तस्करों के पास पीसीआर रोकी तो उन्होंने टाटा-407 से टक्कर मारने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मी अपना बचाव करने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने तस्करों का पीछा करके रविदास बस्ती में उनके आगे पीसीआर अड़ा दी। पुलिस से घिरता देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस मानें तो इस दौरान तस्करों ने दो से तीन राउंड फायर किए और पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायर किए गए। इस दौरान तस्करों ने पीसीआर पर बीयर की बोतलें व पत्थर बरसाने भी शुरू कर दिए। इसमें किसी पुलिस कर्मचारी को तो चोट नहीं आई, लेकिन पीसीआर का शीशा टूट गया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से वाहन सहित फरार हो गए।
गश्त कर रही टीम ने तुरंत मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी तो पुलिस ने जिले में चारों तरफ नाकाबंदी भी की, लेकिन तस्करों का सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
अप्रोच रास्तों से वाकिफ थे तस्कर
दो दफा पुलिस टीम से आमना-सामना होने के बाद भी तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस की मानें तो तस्कर जिले के अप्रोच रास्तों से वाकिफ थे। सूत्रों का कहना है कि तस्कर बलरा, मंदोली आदि गांवों से होते हुए फरार हो गए। इससे पहले पुलिस व तस्करों के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली।
विज्ञापन

वर्जन::
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गो तस्करी, हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। वारदात शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे की है। मुठभेड़ में पीसीआर का शीशा टूट गया। सभी कर्मचारी सकुशल है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें