घर के बाहर से बाइक चोरी
चरखी दादरी।
प्रेम नगर स्थित एक घर के बाहर से मंगलवार देर रात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सिटी पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित संदीप ने बताया कि उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। मंगलवार रात अज्ञात ने इसे चोरी कर लिया। बुधवार सुबह जब वह उठा तो घर के बाहर खड़ी बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।