फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनर में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां
सांजरवास माइनर से वीरवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव गली -सड़ी अवस्था में है और देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

किसानों को सांजरवास माइनर में वीरवार सुबह एक शव तैरता दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को माइनर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है और शव क्षत-विक्षत होने की वजह से इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें