लूटपाट का आरोपी दबोचा, तीन मोबाइल फोन बरामद
चरखी दादरी।
पुलिस ने लूटपाट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि 29 मई को गांव उमरवास के समीप से गुजर रहे राजस्थान निवासी पंकज से आरोपी ने बाइक, दो हजार की नकदी व चार मोबाइल फोन लूट लिए थे। इसके बाद एसपी सुनील के निर्देश पर बाढड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की एक टीम का गठन किया। टीम इंचार्ज विजयपाल के नेतृत्व में क्षेत्र में आरोपी की खोजबीन शुरू की गई थी। सोमवार को लूटपाट के आरोपी विकास निवासी काकड़ौली हुक्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए है। पुलिस की पूछताछ जारी है।