फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधमरा कर युवक को आर्यनगर कालोनी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आर्यनगर कालोनी में अज्ञात लोग सोमवार देर रात एक युवक को अधमरा कर फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवक को अज्ञात व्यक्ति अधमरा कर आर्यनगर कालोनी में फेंक गए हैं। सूचना के आधार पर सिटी पुलिस चौकी से टीम ने मौके पर पहुंच युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने युवक से पूछताद की तो वह केवल अपनी पहचान दिचाऊ निवासी रोहित बता पाया। जिसके बाद वह आगे कुछ नहीं बोल पाया। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक की सही पहचान के लिए जुटी हुई है। ताकि परिजनों की सूचना दी जा सके।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक ने घायल को पीजीआई ले जाने से किया इंकार
सामान्य अस्पताल में युवक को जब रेफर किया तो एंबुलेंस चालकों ने घायल को ले जाने से मना कर दिया। इसके पीछे कारण बताया कि युवक की रिपोर्ट मारपीट की बनी हुई है, जिसके लिए एंबुलेंस की फीस देनी होती है। सिटी चौकी के पुलिसकर्मियों के द्वारा इंसानियत की दुहाई दिए जाने के बाद ही एंबुलेंस चालक उसे ले जाने को तैयार हुए। इसके चलते करीब 20 मिनट तक इमरजेंसी में तड़पता रहा।
विज्ञापन


वर्जन
उन्हें सूचना मिली थी कि आर्यनगर में एक युवक को अधमरा कर कोई फेंक गया है। जिस पर उन्होंने तुरंत उक्त युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। युवक खुद को केवल दिचाऊ निवासी रोहित ही बताया। एंबुलेंस चालक ले जाने से मना कर रहे थे तो उन्होंने स्वयं पैसे देने की बात कही। जिसके बाद घायल को रोहतक पीजीआई के लिए ले जाया गया।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें