फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी अड़ाकर स्कूटी रुकवाई, फिर मारपीट कर व्यक्ति से छीनी नकदी, चेन और अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी अड़ाकर स्कूटी रुकवाई, फिर मारपीट कर छीनी नकदी, चेन और अंगूठी
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के पटेल नगर के नजदीक बीती देर सायं स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति से मारपीट कर 40 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और चेन छीन ली। पीड़ित को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कर्मचारी संजय के अनुसार मामला उसके मालिक से मंथली मांगने का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर के निवासी संजय ने कहा है कि वह सूर्या नगर स्थित मंगलम मोटर्स कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। 16 मई को वह काम कर रहा था तो शाम को छारा निवासी (हाल पटेल नगर) काला कंपनी में आ गया। पूछने पर उसने कहा कि उसे कंपनी मालिक से मालिक से मंथली लेनी है। इस बात पर विवाद होेने के बाद युवक धमकी देकर चला गया। शाम को जब वह घर जा रहा था तो इस दौरान पटेल नगर की पुलिया नंबर-3 के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी स्कूटी के आगे आकर रुकी। इस गाड़ी में सवार काला और छारा का निवासी वेद सहित पांच-छह युवकों ने कस्सी के बिट्टों से उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान काले ने उसके गले से सोने की चेन, अंगूठी और कंपनी का 40 हजार कैश छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पड़ोसियों ने उसे शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया। बकौल संजय, उक्त युवकों ने कंपनी मालिक से मंथली मांगने की रंजिश रखते हुए साथ मारपीट व छीना झपटी की है। पुलिस जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उक्त हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनोज कुमार ,चौकी प्रभारी, सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें