फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल से छात्र लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र से बुधवार को 16 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने मेडिकल थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजंता कालोनी निवासी हरीश कुमार नगर निगम में चालक हैं। उनके मझले बेटे अनिकेत (16) ने इसी साल बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर से कक्षा सात की परीक्षा दी है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अनिकेत गढ़ रोड से जूस लाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से लौटा नहीं। काफी तलाश के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने मेडिकल थाने पहुंचकर सूचना दी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से कामयाबी नहीं मिली। छात्र अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं लेकर गया है। उसकी बरामदगी के लिए प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें